prayagraj मझुआ की क्रिकेट टीम बनी विजेता सर्वोदय क्रिकेट प्रतियोगिता में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भीरपुर को हराया
भीरपुर। सर्वोदय युवा क्रिकेट क्लब भीरपुर की ओर से भीरपुर कालेज के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को मझुआ क्रिकेट क्लब व रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भीरपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें मझुआ की टीम ने चौकी भीरपुर की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सपा शिक्षक सभा के संदीप त्रिपाठी ने विजेता टीम के कप्तान प्रशांत व उपविजेता टीम के कप्तान शिवांशु पांडेय सहित मैन ऑफ द मैच रहे 1 1
मुख्य अतिथि विधायक उज्ज्वल रमण का स्वागत करते लोग।
खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया। संयोजक बृजेश मिश्र, सोनू, सचिन मिश्र, आनंद सिंह व आयोजक रहे पूर्व प्रधान छोटे लाल शर्मा व पूर्व प्रधान सोनू पांडेय ने अतिथियों समेत सभी खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया। निर्णायक मंडल में समरजीत पांडेय व अतुल त्रिपाठी रहे। इस मौके परअक्षयवट नाथ पांडेय, संदीप शर्मा, शिवम तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय, छोटे पांडेय, हरि शंकर पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र, संदीप पांडेय, सतीश मिश्र, दुर्गेश कोलहा, प्रकाश पांडेय, सतीश मिश्र, श्याम बाबू शर्मा, कमला शंकर ओझा, दिनेश सोनकर, राजेश पटेल, रामबाबू पटेल आदि लोग मौजूद रहे।












Leave a Reply