मांग पूरी नहीं होने पर देशभर में दोबारा होगा किसान आंदोलन: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत रविवार को 5वें सूरजमल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भाग लेने जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही रद्द किए हैं। किसान संगठनों की अन्य मांगें नहीं मानी गई हैं। ऐसे में अगर सरकार किसानों की मांगों को अनसुनी करती है तो पूरे देश में एक बार फिर किसानों का आंदोलन खड़ा होगा।












Leave a Reply