Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग की अहम बैठक आज

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग की अहम बैठक आज
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग आज यानी 27 दिसंबर को अहम बैठक करने वाला है। बताया जा रहा है कि भारतीय निर्वाचन आयोग 27 दिसंबर को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सहित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाया है। बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मौजूदा कोरोना के हालात पर चर्चा होगी।
दरअसल, तीन दिन पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से कोरोना के हालात देखकर विधानसभा चुनावों को फिलहाल टालने की अपील की थी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश का दौरा कर हालात का जायजा लेने के बाद कोई फैसला करने की घोषणा की थी।
भीड़ को नहीं रोकी गई, तो परिणाम दूसरी लहर से भी भयावह
हाईकोर्ट ने कहा था कि दूसरी लहर में लाखों की संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। ग्राम पंचायत चुनाव और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव ने लोगों को काफी संक्रमित किया, जिससे लोग मौत के मुंह में गए। अब यूपी विधानसभा का चुनाव निकट है। सभी पार्टियां रैली, सभाएं करके भीड़ जुटा रहीं हैं, जहां किसी भी प्रकार का कोरोना प्रोटोकॉल संभव नहीं है और इसे समय से नहीं रोका गया तो परिणाम दूसरी लहर से कहीं अधिक भयावह होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *