Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मध्य प्रदेश में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, शिवराज कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, शिवराज कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव अब टल जाएंगे। शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक में आज पूर्व में पारित अध्यादेश को वापस ले लिया और इसे अनुमोदन के लिए राज्यपाल को भेजा जा रहा है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव को निरस्त करने का फैसला करेगा। वहीं, पंचायत चुनाव को टाले जाने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि इंदौर में ओमिक्रॉन के 8 केस सामने आए हैं। इससे शिवराज सरकार में अलर्ट में आ गई है।

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पिछले महीने राज्य सरकार ने अध्यादेश पारित कर पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया था जिसमें कमलनाथ सरकार के परिसीमन को निरस्त कर दिया था। इसके बाद चार दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। तीन चरणों में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *