Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नितिन गडकरी बोले : दिल्ली से लखनऊ के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा सफर

नितिन गडकरी बोले : दिल्ली से लखनऊ के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा सफर

शनिवार को सुखपालनगर में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के बाईपास का शिलान्यास व सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ के बीच नया एक्सप्रेस वे बनेगा, इससे दिल्ली से लखनऊ तक का सफर साढे़ तीन घंटे में पूरा होगा। उन्होंने यूपी में सात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की बात कही। उन्होंने रायबरेली से प्रयागराज 107 किमी तक फोरलेन चौड़ीकरण की घोषणा की।

गडकरी ने कहा कि योगी और केशव मौर्य के नेतृत्व में डबल इंजन लगा दो, अगले पांच साल में पांच लाख करोड़ रुपये दूंगा। उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की बराबरी करेंगी। पहले दिल्ली से मेरठ जाने में चार घंटे लगते थे, अब सिर्फ 40 मिनट लगते हैं। दिल्ली से लखनऊ के बीच हम नया एक्सप्रेस-वे बनाने जा रहे हैं। इससे दिल्ली से लखनऊ तक का सफर साढे़ तीन घंटे में पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *