prayagrajपीएम के जाते ही युवाओं ने सलोरी में निकाला मार्च
रोजगार आंदोलन चला रहे युवाओं की प्रधानमंत्री से मुलाकात न कराने से आक्रोशित युवाओं ने पीएम के शहर से जाते ही सलोरी में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया। युवा मंच संयोजक राजेश सचान और अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 28 दिसंबर को लखनऊ से प्रदेशव्यापी अभियान का आगाज कर रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। कैंडल मार्च में करन सिंह परिहार, बीएल यादव, अरूण कुमार, शिबलू, राजेश त्रिपाठी, रमेश रंजन, सूर्य प्रकाश चौधरी, संजय तिवारी, ईशान गोयल, वागीश धर राय, आलोक राय, कुलदीप कुमार आदि रहे।











Leave a Reply