Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज : पीएम मोदी की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एडीजी ने किया सस्पेंड

प्रयागराज : पीएम मोदी की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एडीजी ने किया सस्पेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मद्देनजर ड्यूटी पर लगाए गए सात पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर एडीजी प्रेम प्रकाश ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

गीता निकेतन के पास क्यूआरटी नंबर छह की वीआईपी ड्यूटी में लगे सात पुलिसकर्मियों की लापरवाही  पाए जाने पर एडीजी ने सस्पेंड कर दिया l चेकिंग के दौरान एडीजी को मिली इस खामी के बाद की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  एडीजी ने कल ही ब्रीफिंग करके पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी समझाई थी और सख्त हिदायत दी थी कि इसमें कोताही तनिक भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *