Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज में पीएम बोले एक अलग ऊर्जा का एहसास होत है

प्रयागराज में बोले एक अलग ऊर्जा का एहसास होत है

PM मोदी ने आज प्रयागराज में अपने संबोधन की शुरुआत लोकल बोली से की। उन्होंने कहा- मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन तट पर बसा प्रयागराज के धरती के शीश झुकाय के प्रणाम करत हई। इ ऊ धरा ह जहां धर्म, ज्ञान और न्याय की त्रिवेणी बहत बा। प्रयागराज में आय के हमेशइ एक अलग ऊर्जा का एहसास होत है। पिछले वर्ष फरवरी में कुंभ में इ पवित्र धरती पर आवा रहेन। तब संगम में डुबकी लगाइके अलौकिक अनुभूति करे रहे।
प्रयागराज: PM ने स्वयं सहायता समूह की 16 लाख महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संगमनगरी प्रयागराज में करीब एक हजार करोड़ के रिवाल्विंग फंड से स्वयं सहायता समूह की 16 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। साथ ही उन्होंने 20 हजार व्यापार सखियों के खातों में पहले महीने का 4000 रुपए मानदेय भी हस्तांतरित किया। इसके अलावा PM ने एक लाख से ज्यादा कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों के लिए 20 करोड़ रुपए की भी व्यवस्था की है।

PM मोदी ने ट्रांसफर किए 1000 करोड़, 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास

PM मोदी ने प्रयागराज में 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के खातों में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इससे पहले CM योगी ने PM का स्वागत किया। उससे पहले योगी ने कहा कि मोदी जी ने 2014 में PM बनने के बाद से ही महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान शुरू किया है। कार्यक्रम में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या और कई BJP नेता पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *