आज का पंचांग एवं राशिफल
21 दिसंबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वितीया दिन – 01:00 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि – 09:03 मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – ब्रह्म दिन – 11:11 मि. तक उपरांत ऐंद्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि – 01:45 मि. से अशुभ है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – उत्तर में,पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त- नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:00 मि. से 04:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विषेश – भौम जय सिद्ध योग एवं शुभ अशुभ तीन गुना कारी त्रिपुष्कर योग दिन – 01:01 मि. तक,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 01:45 मि. उपरांत अशुभ है।
कल- संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चंद्रोदय रात्रि – 08:00 मि. पर,राष्ट्रीय पौष मासारंभ, बुध का उदय पश्चिम में,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 02:31 मि. तक अशुभ है।
मेष राशि – आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। विचारों में परिवर्तन आने की वजह से कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें, कार्य के संदर्भ या किसी विशिष्ट कारण से यात्रा के योग हैं। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है।
वृष राशि – आज आपको मन की स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता हैं, क्योंकि अर्निणय वाली मनोदशा के फलस्वरूप हाथ आए अवसर आप गवां सकते हैं। समझौता करने की वृत्ति रखेंगे तो किसी से संघर्ष नहीं होगा। प्रवास का आयोजन टाल दें। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।
मिथुन राशि – आज लक्ष्मीजी की कृपा से आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ से आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न हों इसका ध्यान रखें। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दें।
कर्क राशि – आज त्रिशंकु जैसी मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। संबंधियों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। मन में अगर कोई भ्रांति हो तो स्पष्टता करनी आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। मानहानि एवं धनहानि से बचिएगा।
सिंह राशि – आज का दिन लाभदायी है, मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। दुविधा के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है, अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार एवं आर्थिक लाभ के योग हैं।
कन्या राशि – आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
तुला राशि – आज व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है, नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।
वृश्चिक राशि – आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने की आवश्यकता है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करें। क्रोध पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है।
धनु राशि – आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ से आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा।
मकर राशि – आज व्यापार में विकास के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा, व्यवसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन के लेन-देन में भी सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कार्यो में बाधा आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। साथियों का सहयोग भी मिल सकता है।
कुंभ राशि – आज आपकी वाणी और विचार में शीघ्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुडेंगे। लेखनकार्य तथा सृजनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन न होने की व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीन राशि – आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद से बचें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र -09956629515
08318757871












Leave a Reply