Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

20 दिसंबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – प्रतिपदा दिन – 11:09 मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि – 06:49 मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – शुक्ल दिन – 10:56 मि. तक उपरांत ब्रह्म।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 07:30 मि. से 09:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश- फसली पौष मास आरंभ,अंतरराष्ट्रीय मानव दिवस।

कल- भौम जय सिद्ध योग एवं शुभ अशुभ तीन गुना कारी त्रिपुष्कर योग दिन – 01:01 मि. तक,भद्रा रात्रि – 01:45 मि. उपरांत।

मेष राशि – आज पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।अनावश्यक खान-पान सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।कार्यालय में किसी भी तरह की बहस से बचें।कई मुद्दों पर समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना है।

वृष राशि – आज शारीरिक और मानसिक रूप में मजबूत रहेंगे। आय बढ़ाने की योजना जल्द पूरी होगी।परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा।पत्नी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। पिता के साथ कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन राशि – आज सेहत ठीक नहीं रहेगी परेशानी हो सकती है। बढ़े हुए घरेलू खर्चे मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं।भाई से मदद लेना पड़ेगा।आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि – आज आर्थिक स्थिति से दिन लाभकारी साबित होगा। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अविवाहितों को खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि – आज बिजनेस के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। नौकरी बदल सकते हैं।कर्मचारी कार्यस्थल बढ़े काम से परेशान होंगे।वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि – आज दूर रह रहे मित्रों से आर्थिक लाभ मिल सकता है।धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।भाई या बहन से लाभ मिलने की संभावना है।विदेश यात्रा का योग बन रहा है। ससुराल से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

तुला राशि – आज कोई भी नया कार्य आरंभ करना आपके लिए शुभ नहीं होगा।वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं।शत्रु परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। जरूरत के समय दोस्तों का साथ मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि – आज स्वास्थ्य के मामले में आप निश्चिंत रहे।किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।कार्यालय में साथियों का सहयोग मिलेगा।अधूरे कार्य पूरे होंगे।

मकर राशि – आज मानसिक रूप परेशान रहेंगे।भाग्य भरोसे आज कतई न बैठें।बच्चों की सेहत परेशान कर सकती है।पेट दर्द के कारण परेशानी होगी।घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि – आज छोटे भाई से मदद मिल सकती है।घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।वस्त्र और आभूषण में धन खर्च होगा।जिद्दी स्वभाव आपका आज नुकसान करा सकता है।विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – आज सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।भाई-बहनों से धन लाभ की संभावना है। कार्य में सफलता मिलने वाली है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *