Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

23 दिसंबर को काशी में होंगा प्रांतीय किसान सम्मेलन ।।

23 दिसंबर को काशी में होंगा प्रांतीय किसान सम्मेलन ।।

वाराणसी। भारतीय किसान कल्याण संघ का दूसरा प्रांतीय किसान सम्मेलन शिव मंदिर भष्करा तालाब केशरी पुर रोहनिया वाराणसी में 23 दिसंबर की सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। जिसमे प्राकृतिक खेती करने वाले,उन्नत किसानो को सम्मान भी दिया जाएगा, आयोजक जिला अध्यक्ष उमा शंकर जायसवाल, नगर अध्यक्ष रजनी कांत उपाध्याय,उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद,गुरु प्रसाद नगर मीडिया प्रभारी अरुण कुमार उपाध्याय उर्फ छोटे बाबा ने मीडिया को बताया की संघ का यह दूसरा प्रांतीय सम्मेलन होगा जिसमे पूर्वांचल के सभी जिले, बुंदेलखंड के सभी जिला ,पश्चिमी यू पी के सभी जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिसमे संघ के राष्ट्रीय संरक्षक कैप्टन डी पी एन सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित राष्ट्रीय प्रांतीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे,संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी संत जी ने बताया की किसान देश का रीढ है।उसी की मेहनत से सवा करोड़ देश वासियों, जवानों सभी का पालन होता है उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। संत जी ने सभी किसानों पदाधिकारियों से अपील किए है की भारी से भारी संख्या में आप सभी पहुंच कर आयोजन को सफल बनाए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *