Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Farm Laws Repeal Bill: किसानों के हक में कैसे हो गई कृषि कानूनों की वापसी? योगी नहीं योग्य सरकार चुनेगी जनता, बोले-अखिलेश

Farm Laws Repeal Bill: किसानों के हक में कैसे हो गई कृषि कानूनों की वापसी? योगी नहीं योग्य सरकार चुनेगी जनता, बोले-अखिलेश

लखनऊ
कृषि कानूनों की वापसी के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने (केंद्र सरकार) ये कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार को ये बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने ये आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने कानून वापस ले लिया है तो ये किसानों के हक में कैसे हो गया?जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए- अखिलेश
एसपी सुप्रीम अखिलेश यादव ने कहा कि 700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगा? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो 25 लाख रुपए से उन परिवारों का सम्मान किया जाएगा। यूपी की जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए। अगली बार जनता योग्य सरकार चुनेगी।700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगा? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो 25 लाख रुपए से उन परिवारों का सम्मान किया जाएगा। उ.प्र. की जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए। अगली बार जनता योग्य सरकार चुनेगी: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

उन्होंने ये कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार को ये बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने ये आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने क़ानून वापस ले लिया है तो ये किसानों के हक़ में कैसे हो गया?: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

पहले भी अखिलेश यादव कर चुके हैं एलान
इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर शहीद किसानों को ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ देने का ऐलान किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार के आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की शहादत सम्मान राशि दी जाएगी।किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *