कृषि
वापसी बिल लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी हुआ पारित
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है. सरकार द्वारा 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक पहले ही दिन लोकसभा में पारित हो गया.
राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा बिल
पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से कृषि कानून वापसी बिल पास होने के बाद अब इसपर हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के तीनों कृषि कानून निरस्त हो जाएंगे.
राज्यसभा थोड़ी देर के लिए स्थगित
राज्यसभा से कृषि कानून वापसी बिल पास होने के बाद सदन को 2.38 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया गया. वहीं विपक्ष राज्यसभा में भी लगातार इस बिल पर चर्चा की मांग कर रहे थे.
कृषि कानून वापसी बिल राज्यसभा से पारित
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि क़ानून निरसन विधेयक 2021 को पारित कर दिया गया.











Leave a Reply