Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वाराणसीः PM के काशी दौरे से पहले कमि‍श्‍नर और DM पहुंचे उमरहां स्‍थि‍त स्वरवेद मंदि‍र, चर्चाएं तेज

PM के काशी दौरे से पहले कमि‍श्‍नर और DM पहुंचे उमरहां स्‍थि‍त स्वरवेद मंदि‍र, चर्चाएं तेज

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगामी 13 दि‍संबर को काशी आ रहे हैं। इस दौरान पीएम यहां श्रीकाशी वि‍श्‍वनाथ धाम (कॉरीडोर) का लोकार्पण करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शनि‍वार को कमि‍श्‍नर दीपक अग्रवाल और जि‍लाधि‍कारी(DM) कौशल राज शर्मा अचानक उमरहां स्‍थि‍त सर्ववेद महामंदि‍र पहुंचे। दोनों अधि‍कारि‍यों के अलावा बीजेपी महानगर अध्‍यक्ष वि‍द्याशंकर राय और बीजेपी जि‍ला उपाध्‍यक्ष सुरेश सिंह भी सर्ववेद महामंदि‍र पहुंचे। 
दोनों बड़े अधि‍कारि‍यों और बीजेपी के नेताओं ने यहां काफी देर तक मंदि‍र प्रबंधन से बातचीत की और यहां पर मौजूद व्‍यवस्‍थाओं के बारे में जाना। कमि‍श्‍नर, डीएम और बीजेपी के बड़े नेताओं के सर्ववेद महामंदि‍र आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाएं है कि‍ 13-14 दि‍संबर को ही सर्ववेद महामंदि‍र का भव्‍य वार्षि‍कोत्‍सव भी है, जि‍सके लि‍ये मंदि‍र प्रबंधन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को नि‍मंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है। लोग कयास लगा रहे हैं कि‍ दि‍संबर में काशी दौरे के वक्‍त प्रधानमंत्री का सर्ववेद महामंदि‍र भी आगमन हो सकता है। फि‍लहाल कोई भी अधि‍कारी और बीजेपी नेता इस संबंध में बात नहीं कर रहा हैवाराणसी के मंडलायुक्त व जिलाधिकारी शनिवार की दोपहर उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम मातहतों संग पहुंचे। वहां विहंगम योग के प्रवर संत विज्ञान देव जी से आशीर्वाद प्राप्त कियाउसके बाद मंडलायुक्त शहर रवाना हो गए। वहीं जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा  ने करोड़ों की लागत से बन रहे भव्य स्वर्वेद महामंदिर का अवलोकन कियाडीएम ने मंदिर के सातों तल पर लिफ्ट से जाकर मंदिर के हाल, कमरे, थियेटर व मंदिर में लगाये जा रहे राजस्थानी पत्थरों से बनाये जा रहे कलाकृतियों व मकराना के पत्थरों का प्रवर संत विज्ञानदेव जी से जानकारी हासिल की। इसके बाद यहां होने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारी व तिथि की जानकारी प्रबंधक सुरेन्द्र यादव से ली। डीएम ने यह भी जानकारी ली कि‍ यहां किन किन राज्यों के अनुयाई आते हैं। इसके अलावा मंदिर की भूमि व और जमीन कार्यक्रम के लिए उपलब्धता आदि की जानकारी भी जि‍लाधि‍कारी ने हासिल की।इस मौके पर तहसीलदार सदर, खंड विकास अधिकारी चिरईगांव, थानाध्यक्ष समेत कई प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। पहले जिलाधिकारी के यहां 11बजे आने की सूचना पर सभी मातहत अधि‍कारी स्वर्वेद महामंदिर पहुंच गए। बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने की सूचना पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी संदहां रिंग रोड से बाबतपुर रवाना हो गए। पुनः 2बजे दोनों अधिकारी स्वर्वेद महामंदिर पहुंचे तो आनन फानन में मातहत अधि‍कारी भी मंदि‍र पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *