Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराजःआत्मसात की प्रवृति को सिखाता है इतिहास

प्रयागराजःआत्मसात की प्रवृति को सिखाता है इतिहास

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में इतिहासकार प्रो. काशी प्रसाद जायसवाल पर शनिवार को व्याख्यानमाला हुई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने कहा कि इतिहास आत्मसात की प्रवृति को सिखाता है। विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि व्याख्यानमाला से सभी समृद्ध होंगे। प्रो. अनामिका राय ने कहा कि प्रो. काशी प्रसाद पर अध्ययन की आवश्यकता है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने प्रो. काशी को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की। इस दौरान प्रो. जेएन पाल, डॉ. राधेश्याम जायसवाल और प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने भी विचार रखे। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने घोषणा की कि महाविद्यालय में जो छात्रा इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करेगी, उसे काशी प्रसाद जायसवाल सम्मान और मेडल दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. ज्योति रानी जायसवाल, कमलेंद्र जायसवाल, डॉ. शशि जायसवाल, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. इभा सिरोठिया, डॉ. चित्रा चौरसिया आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *