Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराजःगोहरी गांव हत्याकांड: मोबाइल से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रयागराजःगोहरी गांव हत्याकांड: मोबाइल से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गोहरी गांव के जिस दलित बिटिया की रेप के बाद हत्या की गई थी। उसके मोबाइल की पड़ताल से कई राज खुले हैं। पुलिस को मोबाइल से ही पता चला है कि उसके मां-बाप और भाई की 21 नंवबर की रात में ही हत्या की गई थी। उसके मोबाइल में मिले कॉल रिकार्डिंग और कॉल डिटेल की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है। आखिर में वह किसी युवक से चैट कर रही थी। उस संदिग्ध को पुलिस ट्रेस कर रही है।
बताया जा रहा है कि बिटिया के मोबाइल में कॉल रिकार्डिंग थी। हर कॉल रिकार्ड की जाती थी। बिटिया ज्यादातर व्हाट्सएप कॉल करती थी। मोबाइल और चैट करने के बाद उसे मिटा देती थी। 21 नवंबर की रात में भी उसने किसी युवक से चैटिंग की थी। आखिर मैसेज में सामने वाले ने उसे आई लव यू लिखकर भेजा था। इसके जवाब में बिटिया ने आई हेट यू लिखा था। यह बात भी सामने आई है कि वह इन नंबरों को मोबाइल में सुरक्षित नहीं रखती थी। शायद वह इस चैटिंग को छिपाना चाहती थी। इसके अलावा भी कई लोगों से उसकी चैटिंग हुई थी। 
पुलिस की मानें तो 21 नंवबर की शाम सात बजे आखिर कॉल हुई थी जिसकी रिकार्डिंग पुलिस के पास मौजूद है। इससे पूर्व उसके चाचा की परिजनों से काफी देर तक फोन पर बात हुई थी। इसके पहले किसी अन्य से कॉल पर बात हुई थी। लेकिन शाम के सात बजे के बाद कोई कॉल नहीं है। बिटिया ने रात में सिर्फ व्हाट्सएप पर चैटिंग की थी। पुलिस की टीम व्हाट्सएप चैट को रिस्टोर करने की कोशिश कर रही है ताकि उससे कोई क्लू मिल सके।

बिटिया के एसएससी के आवेदन पत्र में 25 साल उम्र

दलित परिवार के घर जांच करने पहुंची पुलिस को एक ऐसा प्रमाण मिला है, जिससे पता चला कि बिटिया बालिग है। दरअसल दलित बिटिया की उम्र उसके चाचा ने एफआईआर में 17 साल लिखवाई थी। शनिवार को पुलिस टीम जब मृतकों के घर जांच करने पहुंची तो वहां पर बिटिया के एसएससी का आवेदन मिला। 
नौ अगस्त 2021 को इसका ऑनलाइन आवेदन किया गया था। उसमें बिटिया की जन्म तिथि चार जून 1996 अंकित है। उसने यूपी बोर्ड से 2013 में हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी। उसे 79 प्रतिशत अंक मिला था। उसकी वर्तमान उम्र 25 साल है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि बिटिया बीए की पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसकी पुष्टि होने पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा हट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *