आज का पंचांग एवं राशिफल
27 नवम्बर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – अष्टमी रात्रि – 12:48 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – मघा सायं – 05:43 मि.तक उपरांत ।
योग – वैधृति रात्रि – 03:38 मि. तक उपरांत विष्कुंभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मूल – मघा का दिन – 05:43 मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 01:30 मि. से 12:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:46 मि.।
सूर्यास्त – 05:22 मि.।
व्रत – काल भैरव अष्टमी।
पर्व – काल भैरव अष्टमी।
आज विषेश- श्री काल भैरव अष्टमी,भैरव जी की जयंती,काल भैरव जी का पूजन,मृत्युबाण रात्रि – 09:10 मि. तक।
कल- सर्वार्थ सिद्धि योग सायं – 05:59 से आरंभ।
मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा है परन्तु संतान की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। मन में उत्साह रहेगा और नई उमंगें जागेगीं। किसी व्यक्ति विशेष के संपर्क से भविष्य में लाभ मिलेगा। यात्रा मंगलमय रहेगी और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
वृष राशि – आज किसी भी तरह के महूत्वपूर्ण निर्णय के लिए यह अच्छा अवसर है। किसी भरोसमंद व्यक्ति की सलाह से कुछ सुधार हो सकता है। तेज गति से वाहन न चलाएं। किसी भी बात को बोलने से पहले सोंचे फिर बोलें नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि – आज अपने जीवन साथी के सलाह को मानें जो आपके लिए लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ का योग है।आज अच्छे लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा और आनंदमय दिन बीतेगा। घर में मंगल एवं शुभ कार्य की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि – आज पूर्व में किए गए कठिन संघर्ष और परिश्रम का लाभ मिल सकता है।आज आपका सामाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है। दांपत्य जीवन मिठास रहेगी। रोजगार में लाभ की संभावना है।
सिंह राशि – आज आपके साथ कुछ अच्छा होने से मन प्रसन्न रहेगा और नई योजनाओं के बारे में सोचेंगे।भाग्य आपका पूरा साथ देगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज उस व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके लिए आप प्रयासरत थे। मनोबल बढ़ेगा और लाभ मिलने के योग हैं।
कन्या राशि – आज आप किसी अपने से अलग विचारधारा वाले व्यक्ति से मिल सकते हैं अतः संयमित वाणी का प्रयोग करें अन्यथा विवाद हो सकता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति से विचारों को लेकर आपकी बहस छिड़ सकती है।आज आलस्य की अधिकता के कारण पेंडिंग में पड़े हुए कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। परिवार और अपने सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि – आज बेरोजगार युवाओं को कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है। कार्यालय में अधिकारी वर्ग से सहायता मिल सकती है। मन में चल रहीं इच्छा पूर्ण होने की संभावना है।आज अपने एवं परिवार के लिए कुछ क्रय करने का सही अवसर है।आज भाग्य आपके साथ है।
वृश्चिक राशि – आज धन प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ आपके सितारे बुलंदी पर हैं और समय अनुकूल है। मन में प्रसन्नता के भाव उमड़ेगे और मित्रों-परिजनों के साथ सुखपूर्वक दिन बीतेगा। आज मित्रों से तथा मित्रता के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होगा। निवेश करने के लिए आज अच्छा अवसर है।
धनु राशि – आज पहले से अटके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।रोग की मुक्ति होगी और सुख-आनंद में समय बीतेगा। मान सम्मान बढ़ेगा और किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है जिससे मन में आशा एवं प्रसन्नता के भाव उमड़ेंगे।
मकर राशि – आज कार्यों में बाधा का योग है जिसके चलते नई योजनाओं के बारे में सोचना बंद करेंगे।अनावश्यक खर्च होने से मन अप्रसन्न रहेगा।घर में कलह होने से चिंता का माहौल रहेगा। धार्मिक विचारों में मन लगाएं वाणी पर संयम रखें।
कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगाा। धार्मिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने की जरूरत है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं परन्तु लोगों से मेलजोल में विनम्रता रखें जिससे आपके सब कार्य अच्छे बनें।आज परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा।
मीन राशि – आज अपनी सोच को सकारात्मकता देने से आपको नई उपलब्धि और नई दिशा मिलेगी। आज जिससे भी आप मिलेंगे उससे आगे लाभ पाने की संभावना है। कार्यों में सफलता का योग है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण आनंद दायक रहेगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply