Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश हत्या व बलात्कार प्रदेश बन गया-रेवती रमण सिंह

उत्तर प्रदेश हत्या व बलात्कार प्रदेश बन गया-रेवती रमण सिंह

धर्मेंद्र मिश्रा ब्यूरो चीफ करछना जन मीडिया टीवी

गोहरी में पूरे परिवार की हत्या पर दुख व आक्रोश
प्रयागराज 26 नवंबर। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण गोहरी सोरांव में समूहिक हत्याकांड पर दुख व आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने अपना इंकलाब खा दिया प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं अपराधी समूहिक बलात्कार व हत्या करने में थोड़ा सा भी कानून का डर नहीं महसूस करते हैं जिसका नतीजा यह हुआ कि प्रदेश में विगत कुछ वर्षों में समूहिक बलात्कार की घटना बहुत तेजी से हुई और इसी तरह अपराधी समुहिक हत्याकांड को भी अंजाम दिया यह सब सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है।
सांसद ने सरकार से मांग किया कि गोहरी हत्याकांड के अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाई जाय। जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगें क्योंकि धीमी कानूनी प्रक्रिया के कारण अपराधी कहीं न कहीं बच निकलते हैं जिससे दूसरे भी उसी रास्ते पर Matt निकलते हैं इसलिए फास्ट और कठोर जल्द निर्णय ही ऐसे अपराधों पर रोक लग सकती हैं।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि जबसे योगी सरकार बनीं हैं तब से कुछ जाति विशेष पर कुछ ज्यादा ही जुल्म जास्ती हो रही हैं यह एक षडयंत्र के तहत हो रहा है कि” सैयां भये कोतवाल तो डर काहें का” मौका मिला है अपने सभी आगे पीछे की दुश्मनी निकाल लिया जाय और जो लोग सर उठा रहे थे या आगे बढ़ रहे थे उनको कहीं न कहीं कुचलने का काम हो रहा है तभी समुहिक हत्याओं और बलात्कार का दौर चल निकला है इससे जनता में बहुत आक्रोश व्यक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *