आज का पंचांग एवं राशिफल
25 नवम्बर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – षष्ठी रात्रि – 12:10 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – पुष्य दिन – 03:38 मि.तक उपरांत श्लेषा।
योग – ब्रह्म रात्रि – 05:39 मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – रात्रि – 12:10 मि.उपरांत मृत्यु लोक में है।
मूल – श्लेषा का दिन – 03:38 मि. के बाद है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 01:30 मि. से 03:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:45 मि.।
सूर्यास्त – 05:23 मि.।
व्रत – गुरु पुष्य योग का।
पर्व – गुरु पुष्य योग।
आज विषेश- गुरु पुष्य योग एवं सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग तथा रवियोग दिन – 03:38 मि.तक,आज के दिन वैदिक साधना,अपने इष्ट का पूजन,स्वर्ण,पुस्तक आदि दान करने से अनंत पूण्य की प्राप्ति होती है।
कल- भद्रा दिन – 12:27 मि.तक,मृत्युबाण रात्रि – 09:29 उपरांत।
मेष राशि – आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीयों के साथ वाद-विवाद न हो इसका ध्यान रखें।
वृष राशि – आज आपको अपने वाणी और व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता है। जमीन और संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें।शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।दिन मिला जुला रहेगा।
मिथुन राशि – आज कार्य में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। मध्याह्न के बाद घर में विवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है जिससे मन में ग्लानि बढ़ेगी। नकारात्मक विचार आपको हताशा में न धकेल दे इसका ध्यान रखें।
कर्क राशि – आज लंबे समय से लंबित कार्य में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों सफलता मिलने की संभावना है। मध्याह्न के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा।
सिंह राशि – आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।
कन्या राशि – आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें इसका ध्यान रखें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा।
तुला राशि – आज प्रवास-पर्यटन पर जाने और मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। भ्रांति होने से दूर रहें। कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच-समझकर करें।
वृश्चिक राशि – आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे जिससे पदोन्नति की संभावना है। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद मन कुछ विचारों में फंसा रहेगा।
धनु राशि – आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में विवाद होने की संभावना है।मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा।कार्य में सफलता प्राप्त होगी।कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
मकर राशि – आज बीमारी के पीछे अधिक खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस से बचें।बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टाल दें। चरित्र पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें।
कुंभ राशि – आज व्यापार में हानि संभव है संभलकर कार्य करें।घर का वातावरण शांत रहेगा।दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यवसायिक स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकती है ऐसी स्थिति टालें।
मीन राशि – आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा।परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बने रहेंगे।दैनिक कार्य में विलंब जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के हो सकता है।स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त होगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply