प्रयागराज
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक तीन तक अपलोड करें
यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक तीन दिसंबर तक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए। 14 अगस्त को जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह तथा नवंबर के तीसरे सप्ताह में लिखित परीक्षा कराने की व्यवस्था दी गई है। सचिव ने डीआईओएस को निर्देश दिया कि प्राप्तांक तय तिथि तक अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
कोरोना काल में शुरू हुई नई व्यवस्था
कोरोना काल में कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने की नई व्यवस्था शुरू हुई। बोर्ड को 2021 का परिणाम जब बिना परीक्षा कराए जारी करना पड़ा तो अफसरों को गृह परीक्षा के अंकों का महत्व समझ में आया।












Leave a Reply