Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

20 नवम्बर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वितीया सायं – 05:36 मि. तक उपरांत तृतिया।
नक्षत्र – मृगशिरा।
योग – सिद्ध रात्रि – 05:27 मि. तक उपरांत साध्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – रात्रि – 06:39 मि.बाद है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष रात्रि – 07:42 मि.तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – सायं – 04:30 मि. से 06:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:43 मि.।
सूर्यास्त – 05:25 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – शुभ अशुभ दोनों को दुगुना करने का द्विपुष्कर योग सायं 05:36 मि. तक,भद्रा रात्रि शेष – 06:39 मि. के बाद।

कल- सौभाग्य सुंदरी व्रत, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – 09:19 मि.तक,भद्रा रात्रि – 07:42 मि.तक,राष्ट्रीय मार्गशीर्ष मासारंभ,मंगल का उदय पूर्व में।

मेष राशि – आज अपने निर्णय को सुरक्षित रखें,हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

वृष राशि – आज संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

मिथुन राशि – आज अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरों की बातों को भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। कानूनी काम होंगे, कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में नहीं रहें।

कर्क राशि – आज समाज में आप का प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि – आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी।

कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। प्रयास में आलस्य नहीं करें।

तुला राशि – आज अच्छा सोचें, सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अ’छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि – आज जो भी करें सोच-समझ के करें। लोगों के बीच अपनी छवि सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।

धनु राशि – आज आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।

मकर राशि – आज समय मध्यम है, तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

कुम्भ राशि – आज आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी योजनाएं फलीभूत होंगी। लेन देन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।

मीन राशि – आज समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *