किसानों की एकता की जीत, पी एम ने मांगी माफी।
भारतीय किसान कल्याण संघ के लगातार धरना प्रदर्शन से बौखलाई सरकार।।
प्रयागराज। टूट गया अभिमान ,जीत गया किसान। यह जीत एक पूर्ण बहुमतकी तानाशाही सरकार के खिलाफ जनतंत्र की जीत है।भारतीय किसान कल्याण संघ के लगातार धरना, प्रदर्शन, से तीनो काले कृषि कानून वापस करने को मजबुर हुई सरकार,यह उद्गार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने प्रेस वार्ता में कही,साविधानिक तरीके से जब तक कृषि कानून बिल वापस नहीं होगा,तब तक किसानों के साथ छल करती रहेगी सरकार यह उद्गार संघ के राष्ट्रीय सरक्षक पूर्व जज कैप्टन डी पी एन सिंह जी ने कही, कृषि बिल वापस करना चुनाव के समय सरकार का राजनीतिक स्वार्थ है यह बात संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कही,आठ सौ किसानों की मौत का जिम्मेदार कोन बताए सरकार यह बात प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी संत जी ने कही,वही संघ की तरफ से किसानो का सम्मान वापस मिलने पर सभी को बधाई दी गई,देश का किसान अपना हित समझता है,सरकार आती है बर्गलाती है,लेकिस एक साल के अथक प्रयास के बाद किसानों को आजादी मिली,सरकार की एक साल बाद समझ आया, जो आज पी एम ने माफी मांगी यह पी एम की उदारता है,लेकिन जब तक असीमित भंडारण,समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं मिलेगी तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी,आज देश प्रदेश का किसान एक हो चुका है,प्रयागराज के जिला अध्यक्ष,धर्मेंद्र मिश्रा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह,राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर बी डी द्विवेदी,यमुना पार प्रभारी ऋषभ द्विवेदी,जनार्दन सिंह, विनय सिंह सभी ने किसानो को दिल से बधाई दी।।












Leave a Reply