Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

15 नवम्बर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – एकादशी दिन – 08:56 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्र रात्रि – 08:41 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – वज्र रात्रि – 04:30 मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – दिन – 08:56 मि. तक।
मूल – रेवती रात्रि – 08:41 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 07:30 मि. से 09:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:40 मि.।
सूर्यास्त – 05:28 मि.।
व्रत – देवोत्थानी एकादशी।
पर्व – देवोत्थानी एकादशी एवं तुलसी विवाह।

आज विषेश – श्री हरि प्रबोधिनी (देवोत्थानी,देव उठनी,दिठवन) एकादशी व्रत सबका,तुलसी पूजा-विवाह,भगवान श्री विष्णु जी का पूजन,अयोध्या में परिक्रमा,दिन – 08:58 मि.के बाद ईख का प्राशन,भद्रा दिन – 08:58 मि. तक।

कल- भौम प्रदोष ऋण मुक्ति के लिए उत्तम,गोवत्स द्वादशी, चातुर्मास व्रत समाप्ति, वृश्चिक राशि का सूर्य – रात्रि – 012:56 मि.से, हेमंत ऋतु प्रारंभ, पंचक समाप्ति रात्रि – 09:55 मि.पर।

मेष राशि – आज दिन भर मिला-जुला असर रहेगा यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।धन हानि की संभावना है। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। कानूनी अड़चन आ सकती है लापरवाही न करें।

वृष राशि – आज वस्त्र एवं भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक नहीं है कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा।अनावश्यक विवाद समाप्त करें शांति एवं सुख बढ़ेगा।जोखिम व जमानत के कार्य टालें।सोच-समझकर व्यय करें।वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

कर्क राशि – आज व्यवसाय ठीक चलेगा।कानूनी बाधा दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी।परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें अन्यथा हानि हो सकती है।प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा।लाभ होगा।

सिंह राशि – आज का दिन एवं समय आपके अनुकूल है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे।जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पिता से मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि – आज दिन अनुकूल है प्रसन्नता रहेगी परन्तु प्रमाद न करें।नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।यात्रा सफल रहेगी।लेन देन में सावधानी बरतें। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है।व्यापारिक निर्णय लेने में देरी न करें चाहिए।

तुला राशि – आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। अनावश्यक खर्च होगा।दिनचर्या अनियमित रहेगी।यात्रा,निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना,निंदा से दूर रहें।

वृश्चिक राशि – आज नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल हो सकेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।

धनु राशि – आज प्रसन्नता रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बनाए रखें। आलस्य न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। विरोधी परास्त होंगे।

मकर राशि – आज यश,प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।निवेश,यात्रा व नौकरी लाभ देंगे।अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे।मेहनत का फल मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी।

कुंभ राशि – भूमि भवन संबंधी कार्य बनेंगे।संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ।धन लाभ होने की भी संभावना है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें दौड़धूप अधिक होगी।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ सकती है।

मीन राशि – आज व्यवसाय के लिए दिन ठीक रहेगा।प्रसन्नता रहेगी परन्तु प्रमाद न करें।नया प्रस्ताव प्राप्त मिल सकता है।यात्रा का योग है।रचनात्मक कार्य होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी सत्संग का लाभ मिलेगा।अपने कार्यों को समय पर करें सफलता प्राप्त होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *