दशहरा मेले में मंच पर सम्मानित हुए कवि अशोक बेशरम
करछना। अपनी हास्य कविताओं और लोक नाट्य मंचों पर हास्य अभिनय के लिए चर्चित कवि अशोक बेशरम को डीहा रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा मेले में सम्मानित किया गया। इस दौरान आदर्श रामलीला कमेटी के संरक्षक और जिला पंचायत सदस्य डॉ विजय बाबू यादव ने कहा कि कवि और कलाकार हमारे समाज मैं पथ प्रदर्शक के रूप में समय-समय पर एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं।उन्होंने भगवान राम के आदर्शों की चर्चा करते हुए कहा कि राम इस राष्ट्र की आत्मा हैं। उनके जीवन के लोक स्वरूप से हमें सामाजिक समरसता,मर्यादा, सदाचार बड़ों का सम्मान,छोटों को दुलार,सत्य निष्ठा संकल्प का आचरण जैसी बातें अमल में लाना बहुत जरूरी है। रामलीला मंचन की यह परंपरा अनवरत आगे भी चलती रहेगी। इस दौरान हास्य कवि ने अपनी हास्य रचनाओं पर दर्शकों को जी भर गुदगुदाने के उपरांत अशोक बेशरम में गांव के युवाओं से अपने बुजुर्गों की परंम्परा और रामलीला मंचन की परिपाटी को सहेजने पर जोर दिया।इस मौके पर कमेटी के पात्र और बड़ी संख्या में दशहरे मेले में मौजूद दर्शक मौजूद रहे।
दशहरा मेले में मंच पर सम्मानित हुए कवि अशोक बेशरम












Leave a Reply