किसानों ने खाद के लिए सात घंटे लाइन में खाए धक्के , खाली हाथ घर लौटे।
भारतीय किसान कल्याण संघ ने जताया रोष।।
प्रयागराज। प्रशासन के दावों के विपरीत डीएपी का संकट बढ़ता जा रहा है बुधवार को इफको किसान सेवा केंद्र पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी और दिन भर लाइन में खड़े होने के बावजूद सैकड़ों किसानों को खाली हाथ वापस घर आना पड़ा इससे किसानों में नाराजगी है और वह सड़क पर उतरने को तैयारी में हैं डीएपी की कमी 1 सप्ताह से बनी हुई है मांग को देखते हुए 1रैक यानी करीब 28 सौ मैट्रिक टन डीएपी मंगाई गई सोमवार से विक्रय केंद्रों पर खाद उपलब्ध भी करा दी गई इनमें से 30 फीसदी दिए और आसपास के इलाकों में भी भेजी गई इसके बावजूद सबसे अधिक मारामारी फूलपुर और सोरांव एवं जमुना पार में ही है
इसी तरह से पूरे प्रदेश में डीएपी खाद ना मिलने के कारण किसानों में भारी असंतोष है इस बारे में पहले भी भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा भी चिंता व्यक्त की गई थी लेकिन अभी तक हालात नहीं सुधरे हैं यही रवैया रही तो किसान अपना गेहूं की बुवाई कैसे कर पाएंगे यह उद्गार भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष त्रिपाठी संत जी ने ने कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह,प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा सहित पूरी टीम ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तत्काल खाद उपलब्ध नहीं हुई,तो संघ पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेंगे।।











Leave a Reply