आज का पंचांग एवं राशिफल
11 नवम्बर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – तिथि सप्तमी दिन – 12:15 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – श्रवण रात्रि – 08:41 मि. तक उपरांत धनिष्ठा।
योग – गण्ड दिन -03:33 मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 12:15 मि. से रात्रि – 11:30 मि. तक है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 01:30 मि. से 03:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:38 मि.।
सूर्यास्त – 05:30 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विषेश – प्रातः सूर्य षष्ठी (डाला छठ) व्रत का पारण,सहस्रार्जुन जयंती,भद्रा – दिन – 12:23 से रात्रि – 11:30 मि. तक।
क- गोपाष्टमी,गौ माता का पूजन परिक्रमा,अयोध्या – मथुरा परिक्रमा,पंचक प्रारंभ दिन – 08:20 मि.से।
मेष राशि – आज दिन आपके अनुकूल है अपनों से अपनी भावनाएं जाहिर करें भविष्य के लिए अच्छा होगा।यात्रा होने का योग बन रहा है।परिवारिक मामले में कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें।सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृष राशि – आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी।पैसों के मामले में समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी एवं मित्रों के साथ विचार-विमर्श हो सकता है।दिन अच्छा रहेगा।आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे हो जाएंगे।समय भी आराम से बीतेगा।संतान से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि – आज कोई बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर लोग आपकी बात सुनेंगे भी और मानेंगे भी। समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।
कर्क राशि – आज परिस्थिति अनुकूल है। परिवार के साथ तालमेल बैठाने का प्रयास करें।। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं।पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ सकता है।धार्मिक कामों में मन लगेगा।कोई मांगलिक काम भी पूरा होगा। आप सही दिशा में सही फैसले लेंगे।
सिंह राशि – आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।आने वाला दिन आपके लिए कारगर साबित होगा।थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा। परिवार को समझने की कोशिश करें।
कन्या राशि – आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके अनुकूल हो सकता है। कोई संवेदनशील जानकारी भी आपको मिल सकती है।आपका आत्मबल अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिल सकता है और स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी। आज आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो।
तुला राशि – आज आप एकाग्रता बनाए रखने से कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे।भविष्य को लेकर जो आशंका है उस पर अपने दोस्तों से बात करें। कोई समाधान भी आज आपको मिल सकता है।
वृश्चिक राशि – आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। किसी अनजाने सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें।
धनु राशि – आज जो अवसर मिला है उसका लाभ उठायें और उस के लिए खुद को तैयार रखें। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर हो सकती है। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे। कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा।
मकर राशि – आज पैसों के मामले में दिन सही नहीं है।उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी होगी।आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं।आप व्यस्त रहेंगे और कुछ काम समय पर पूरे कर लेंगे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं होगा और थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य और संयम से रहें।
कुम्भ राशि – आज आप कुछ समय के लिए निराश रह सकते हैं।मन लगा कर कोशिश करें तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आ जाएंगी। शाम परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
मीन राशि – आज अपने आप पर भरोसा रखें तो आपका काम बनेगा।किसी सामूहिक कार्यक्रम में जाना होगा।दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार हो जाएगा।परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जायेगी। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply