पूर्वIAsसूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर कहा- ‘यूपी में बीजेपी हारी तो पेट्रोल मिलेगा कितने में
पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर चुटकी लेते हुए पूछा कि अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी हार गई तो पेट्रोल कितने का मिलेगा? वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा सरकार का झूठा खेल जनता अच्छे से समझ गई है। इधर, कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी सरकार पर कटाक्ष किया।
सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर कहा- ‘यूपी में बीजेपी हारी तो पेट्रोल कितने में मिलेगा? दोनों हाथ उठा कर बताइए, ज़ोर से बताइए, आगे पीछे सभी तरफ से बताइए, 90, 80 या 70?’ सूर्य प्रताप सिंह द्वारा पूछे गए इस सवाल पर ढेरों लोगों के रिएक्शन आने लगे।
आयशा राजपूत नाम की एक महिला यूजर ने लिखा- ‘भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर से आ रही है सर। उत्तर प्रदेश में योगी के सामने मजबूत दावेदार अखिलेश हैं। पर कांग्रेस भी आ गई है अब यहां और बाक़ी भी हैं। पर कांग्रेस बड़ी पार्टी है, अब सब अलग-अलग बटेंगे तो ना खुद जीतेंगे ना जीतने देंगे, वोट डिवाइड हो जाएंगे और बीजेपी जीत रही है!’
अफजल नाम के एक यूजर ने लिखा- ‘अच्छे दिन आ गए या फिर आने वाले हैं?’ एक यूजर ने कहा- ‘ये तो जनता के ऊपर निर्भर करता है। उत्तर प्रदेश चुनाव में जितनी बीजेपी को सीट देंगे, उतने का पेट्रोल का दाम होगा। लोग कितने का चाहते है खुद तय करें।











Leave a Reply