विश्व हिन्दू परिषद गंगापार प्रयागराज जिला बैठक संपन्न प्रखंड प्रतापपुर की समिति का हुआ गठन।
सहसो – विश्व हिन्दू परिषद गंगापार प्रयागराज जिला बैठक एवं धर्म रक्षा निधि अर्पण शुभारंभ एवं पूजन का कार्यक्रम राजनारायण कलेज बेरुई गारापुर में आयोजित किया गया।
साथ ही विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड प्रतापपुर की समिति का गठन भी किया गया।
जिसमें अशोक दुबे जी को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष,बबलू सिंह जी को कार्याध्यक्ष,पं.अशोकानंद महराज जी को संरक्षक,आचार्य धीरज द्विवेदी जी महराज- सत्संग प्रमुख,प्रभात सोनी जी उपाध्यक्ष (दूसरी बार),किशन पाठक जी मंत्री,एवं बृजेश यादव जी को संयोजक प्रखंड प्रतापपुर की नवीन दायित्व की जिम्मेदारी संगठन द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मार्गदर्शक – डा. सुरेश अग्रवाल जी काशी प्रांत उपाध्यक्ष,अमित पाठक जी विभाग संगठन मंत्री,अमरनाथ जी विभाग मंत्री,सत्येन्द्र मणि शुक्ल जी,पंकज तिवारी जी जिला धर्म प्रसार प्रमुख,दुर्गेश शुक्ल जी जिला सहसंयोजक आदि तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित आम जनमानस उपस्थित रहा।












Leave a Reply