Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज : डेंगू से महिला की मौत, 33 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 808

प्रयागराज : डेंगू से महिला की मौत, 33 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 808

जिले में डेंगू का कहर जारी है। इसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 33 नए पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव आने वाले जिले के अलग-अलग इलाके  में रह हैं। इसमें से डेढ़ दर्जन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, बाकी लोगों का घर में उपचार चल रहा है। कैंट स्थित सदर बाजार क्षेत्र निवासी राकेश सोनकर की पत्नी अंशू देवी (40) की तबीयत कई दिन पहले खराब हुई थी। 31 अक्तूबर को उन्हें टैगोर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उनकी डेंगू की जांच कराई गई तो पुष्टि हो गई। उनका प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से नीचे आ गया था। इस वजह से ब्लीडिंग भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे हालत बेकाबू होती गई और उसकी मौत हो गई। राकेश के छोटे भाई राजेश सोनकर ने बताया कि अंशु के दो बेटे आयुष और पीयूष हैं
मां की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जिले में डेंगू से यह तीसरी मौत है। उधर, मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दीपावली और उसके दूसरे दिन कुल 33 नए पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 17 पॉजिटिव मिले थे जबकि शनिवार को 16 संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को पॉजिटिव आने वालों में बेनीगंज, सिविल लाइंस, नया पुरवा, नैनी, छोटाबघाड़ा, प्रीतमनगर, धूमनगंज, बेली रोड, झूंसी, मम्फोर्डगंज, बमरौली, प्रीतमनगर, तेलियरगंज, मीरापट्टी में एक-एक और राजापुर में दो लोग शामिल हैं।

जबकि, शनिवार को कोरांव, मांडा, बलरामपुर हाउस, कर्नलगंज, मनमोहन पार्क, तेलियरगंज, शिवकुटी, रसूलाबाद, कचहरी में एक-एक और धूमनगंज में दो संक्रमित पाए गए हैं। जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि इससे जिले में डेंगू के कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 808 हो गई है। इसमें शहरी क्षेत्र में 577 और ग्रामीण क्षेत्र में 231 मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *