Petrol Diesel Price Drop:RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान आगामी चुनाव के बाद क्या फिर बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
Petrol Diesel Price Drop: लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अगर सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम ही करना था तो 50 रुपये कम करे।इस फैसले से कोई राहत नहीं हुई है।
केंद्र सरकार ने आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने के लिए बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया। महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती की है। जिस पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बोगस कह दिया है। लालू प्रसाद यादव ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा इसे शरारतपूर्ण कदम बताया है। कहा कि अगर सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम ही करना था तो 50 रुपये कम करे।
‘एक्साइज ड्यूटी में कटौती एक प्रकार से नाटक’











Leave a Reply