Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

समितियों पर डीएपी नदारद किसान परेशान

समितियों पर डीएपी नदारद किसान परेशान

जनपद की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी व यूरिया सहित अन्य खाद नदारद है। किसान समितियों का चक्कर लगाने के बाद मायूस होकर घर लौट रहै। सरकारी गोदामों पर डीएपी न मिलने से किसान निजी दुकानदारो में अधिक मूल्य पर खरीदने के लिए विवश हैं। प्रशासन को लोग किसानों को गोष्ठी में जागरूक कर रहे हैं। उनकी सुविधाओं पर नजर रखी जा रही है। गेहूं के साथ अन्य बुआई शुरू हो गई है। समितियों पर अभी तक खाद उपलब्ध नहीं हैं। साधन सहकारी समिति मेंहनगर पर ताला लटक रहा है। डीएपी न मिलने से किसानों में मायूसी छायी है। लोगों का कहना है कि बारिश अत्यधिक होने से खेत की नमी नहीं सूख रही है। आलू, सरसों, चना, मटर की बुआई शुरू हो गई। खाद न मिलने बुआई नहीं हो पा रही है। समितियों पर पीक समय में ताला लगाकर बंद रहने से किसान प्राइवेट दुकान से खाद बीज खरीदने को विवश हैं। साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल दो से 15 नवंबर तक चलेगी। कर्मचारियों की हड़ताल से समिति पर ताला लटक रहा है। खाद न मिलने से किसान परेशन है। क्षेत्र में साधन सहकारी समिति मोचीपुर, साधन सहकारी समिति काखभार पर खाद बीज नहीं उपलब्ध है। साधन सहकारी समिति मोचीपुर के सचिव परशुराम यादव ने बताया कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। विकास खंड के साधन सहकारी समिति जहानागंज और मित्तुपुर पर केवल डीएपी, यूरिया सहित अन्य खाद का वितरण किया जाता है। यहां पर खाद न होने से किसान परेशान है। जहानागंज समिति के सचिव देवनाथ यादव ने बताया कि किसान इस समय प्रतिदिन समिति पर आ रहे हैं। डीएपी खाद न होने से हम लोग लाचार है। जहानागंज ब्लाक मे कुल नौ साधन सहकारी समिति है लेकिन केवल दो समिति जहानागंज और मित्तुपुर से खाद मिलती है। साधन सहकारी समिति अमिलो में डाई व यूरिया नदारद है। समिति पर ताला लटका हुआ है। किसान बुआई के लिए खाद लेने के लिए समिति का चक्कर काट रहे हैं। कई दिन चक्कर काटने के बाद बाजार से ऊंचे मूल्य पर लोग खाद की खरीद कर रहे हैं। किसानों की आय दो गुना करने का ढीढोरा पीटने वाली सरकार को कोष रहे हैं। अधिकारी भी सुस्ती बरत रहे हैं। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के फरीदूनपुर गाव में डीएपी, यूरिया आदि के वितरण के लिए समिति है। यहां पर डीएपी, यूरिया सहित अन्य खाद गांयब होने से किसान परेशान है। खेत की बुआई का समय हो गया। खाद के लिए किसान समिति का चक्कर काट रहे है। उन्हों खाद नहीं मिल पा रही है। सचिव राकेश यादव ने बताया कि इस समय सोसायटी पर कुछ भी उपलब्ध नही है। प्रयागराज के जिला अध्यक्ष भारतीय किसान कल्याण संघ के धर्मेंद्र मिश्रा जी ने भी बताया कि साधन सहकारी समितियों में डीएपी यूरिया नहीं मिल पा रही है किसानों को मजबूर होकर प्राइवेट दुकानों से अधिक दामों में खरीदना मजबूरी हो गई है सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *