Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल

पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल

आजमगढ़। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासीनी घायल निशा पत्नी फिरतू आरोप गलाया कि उसके घर के पास पड़ोस के लोग थे। मामूली बातों को लेकर विवाद हो गया। विपक्ष के लोगों ने निशा को मारने पीटने लगे। बीच बचाव में आई बेटी अंशू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। दोनो का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के शेहदा गांव निवासिनी घायल उमा पत्नी इंद्रासन ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उसे उसका भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम विवाद हो गया। दोनो पक्ष में लाठी डंडा से मारपीट हो गई। विपज्ञा के लोगों ने उमा को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *