Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

02 नवम्बर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वादशी दिन – 08:39 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दिन – 09:59 मि. तक उपरांत हस्त।
योग – वैधृति सायं -05:44 मि. तक उपरांत विषकुंभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – उतर में एवं पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 03:00 मि. से 04:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:28 मि.।
सूर्यास्त – 05:32 मि.।
व्रत – भौम प्रदोष।
पर्व – धन तेरस।

आज विषेश – धनत्रयोदशी (धन तेरस),भौम प्रदोष व्रत कर्ज मुक्ति के लिए,भगवान धन्वंतरि जयंती, कामेश्वरी जयंती,गौतमेश्वर जयंती, यमराज जी के लिए घर से बाहर दीपदान।

कल- नरक चतुर्दशी यमराज जी का पूजन एवं सायं नरक के उद्देश्य से चतुर्मुख दीपदान,श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव,मास शिवरात्रि व्रत,भद्रा प्रातः – 07:18 से सायं – 05:48 मि.तक।

मेष राशि – आज आपका भाग्य प्रबल है भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ दोगुना हो सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में ले सकते हैं। आज अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं।

वृष राशि – आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी श्रेष्ठ की सलाह लें।आज तेज गति से वाहन न चलाएं साथ दुर्घटना हो सकती है बचकर चलें।अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है अतः सोच समझ कर बोलें।

मिथुन राशि – आज व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ संभव है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट लाभदायक रहेगी। आज अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा।किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकतें हैं।

कर्क राशि – आज परिश्रम सफलता प्राप्त कर सकेंगे।आज रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि – आज आपका मन कल्पना में अधिक का रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। अपने मनोबल कमजोर न होने दें लाभ के प्रबल संकेत हैं।आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि – आज का दिन मध्यम फलकारक है। विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति दूर रहें ।आज वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। आलस्य के कारण निश्चित समय में कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे।

तुला राशि – आज कारोबार के तलाश में सफलता मिल सकती है।आज सभी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं।आज मनोरंजन में मन अधिक लगेगा।दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक राशि – आज धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर प्रसन्नता रहेगी। धन को किसी व्यवसाय में लगाना लाभदायक रहेगा।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा प्रेम की अनुभूति होगी।साझेदारी में लाभ संभव है।

धनु राशि – आज आपके समस्त कार्य पूर्ण होने की संभावना है। बिजनेस संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनंद, और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

मकर राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा।नई योजना बना रहे हैं तो उसपर अल्पविराम लगाएं। आज कार्य में विघ्न का संकेत मिल रहा हैं।अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशान्ति का माहौल परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि – आज का दिन शुभ फलकारक है।आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे।जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का साथ आनंददायक एवं प्रसन्नता वाला रहेगा।

मीन राशि – आज कार्य की अधिकता रहेगी।जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच नई उपलब्धि दिलवा सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। कार्य में सफलता,आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए आज दिन उत्तम है।आज भाई एवं परिवार का व्यवहार सहयोगपूर्ण और प्रेममय रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *