Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराजःसंगम तट पर दीपोत्सव, निकाली गई मशाल जुलूस:मेरी गंगा मेरी शान के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से हुआ आयोजन

प्रयागराजःसंगम तट पर दीपोत्सव, निकाली गई मशाल जुलूस:मेरी गंगा मेरी शान के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से हुआ आयोजन

नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज के निर्देशन में सोमवार की शाम नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। संगम के तट पर युवाओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर मशाल जुलूस भी निकाला। मां गंगा की आरती उतारी गई। मेरी गंगा मेरी शान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गंगा टास्क फोर्स तथा जिला गंगा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन संगम स्थित हरिहर गंगा आरती स्थल पर किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के नजदीकी विकासखंडों के युवा मंडल सदस्यों ने हिस्सा लिया। मशाल यात्रा लेटे हनुमान मंदिर से निकली जो दीपोत्सव स्थल, हरिहर गंगा आरती स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इसके अतिरिक्त अन्य विकास खंडों में गंगा किनारे स्थित गांव में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां प्रस्तावित है। शहर से लेकर ग्रामीण युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। जागृति पांडेय ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपने समाज व देश के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनाता है। प्रयागराज देश भर में इस संगठन में सबसे ज्यादा युवाओं की फौज है जो राष्ट्र के प्रति समर्पित है।
श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा प्रदर्शनी मंगलवार को
नेहरू युवा केंद्र संगठन की जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी जागृति पांडेय बताती हैं कि दो नवंबर को श्रृंग्वेरपुर धाम में एक गंगा प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें गंगा आधारित नुक्कड़ नाटक, गंगा गीत, गंगा आधारित नृत्य इत्यादि किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *