Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

01 नवम्बर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – एकादशी दिन – 09:31 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दिन – 10:15 मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी।
योग – ऐन्द्र रात्रि-07:44 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह दिन – 04:10 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 07:30 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:28 मि.।
सूर्यास्त – 05:33 मि.।
व्रत – एकादशी।
पर्व – एकादशी एवं गो वत्स द्वादशी।

आज विषेश – रंभा एकादशी व्रत सबका,गो वत्स द्वादशी प्रदोष व्यापिनी, प्रदोष काल में बछड़े सहित गाय का पूजन एवं गौ दान करने से भगवान लक्ष्मीनारायण की कृपा प्राप्त होती है।

कल- धनत्रयोदशी (धन तेरस),भौम प्रदोष व्रत कर्ज मुक्ति के लिए,भगवान धन्वंतरि जयंती, कामेश्वरी जयंती,गौतमेश्वर जयंती, यमराज जी के लिए घर से बाहर दीपदान।

मेष राशि – आज क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा आपके कार्य और संबन्धों के बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का निमंत्रण मिल सकता है।

वृष राशि – आज अस्वस्थता और कार्यसफलता में देरी से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न ही करें तो बेहतर। खान-पान का ध्यान रखें। कार्यभार अधिक रहने से शिथिलता बनी रह सकती है। प्रवास में भी बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आज योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

मिथुन राशि – आज का दिन आनंदमय बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों की खरीददारी के योग। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क राशि – आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा। मानसिक रूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रह सकती है।

सिंह राशि – आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। छात्र अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्या राशि – आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रह सकता है। शारीरिक स्फूर्ति का भी अभाव रहेगा। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुला राशि – आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती दिख रही है। स्वजनों के साथ भी भेंट हो सकती है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबन्धों को लेकर आज भावुक हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने की जरूरत। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरे रहने और स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका। विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि – आज धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी जिससे स्फूर्ति और आनंद का अनुभव करेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर समय और धन दोनों खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यवसायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि के संकेत। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव हो सकता है। परिश्रम के अनुसार नतीजे न मिलने से निराशा रहेगी।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र के लिए भी उत्तम दिन। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय।

मीन राशि – आज व्यवसायिक दृष्टि से दिन उत्तम है। कार्यसफलता से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ और कार्य क्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से लाभ होगा और परिवार में माहौल आनंददायक बना रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *