Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

डीएसओ के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने दो पेट्रोल पम्प की जांच

20211021 194424

डीएसओ के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने दो पेट्रोल पम्प की जांच

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को अलीगढ़, डी एम श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर श्री राजेश कुमार सोनी जिला पूर्ति अधिकारी अलीगढ़ के निर्देश पर आज दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री लालजी पाल, विक्रय अधिकारी हिंदुस्तान पैट्रोलियम श्री शाहनवाज अहमद, वरिष्ठ वार्ड बाट माप निरीक्षक श्री मनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार एवं श्री दिनेश पटेल पूर्ति लिपिक द्वारा निम्न पेट्रोल पंपों की जांच की गई।मैसर्स गिर्राज फ्यूल प्वाइंट डीलर बीपीसीएल नुमाइश ग्राउंड से सालसोल चौराहे के बीच दिल्ली रोड अलीगढ़ की जांच की गई जिसमें कोनिकल मापक से तीन बार माप करने पर डीजल, पेट्रोल की मात्रा सही पाई गई इसी प्रकार डेंसिटी एवं स्टॉक की जांच की गई जो अनुमान सीमा में पाई गई।

खैर वाला पेट्रोलियम डीलर आईओसीएल जीटी रोड बन्नादेवी अलीगढ़ की जांच की गई जिसमें कोनिकल मापक से 3 बार माप करने पर डीजल, पेट्रोल, एक्स्ट्रा प्रीमियम की मात्रा सही पाई गई इसी प्रकार डेंसिटी एवं स्टॉक की जांच की गई जो अनुमान सीमा में पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *