Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भवानीपुर उपचुनावः दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मी ने तानी बंदूक बीजेपी के चुनाव प्रचार में हंगामा

भवानीपुर उपचुनावः दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मी ने तानी बंदूक बीजेपी के चुनाव प्रचार में हंगामा
कोलकाता,पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भवानीपुर उपचुनाव (Bhabanipur Bypoll 2021) में सोमवार को बीजेपी (BJP) के चुनाव प्रचार के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई बीजेपी उपाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर दिलीप घोष का विरोध करना शुरू कर दिया और विपक्षी पार्टी के खिलाफ नारे लगाए।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि दिलीप घोष पर हमला हुआ दिलीप घोष ने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के विरोध के दौरान दिलीप घोष को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और स्थिति बिगड़ते देख दिलीप घोष के सुरक्षा कर्मी ने अपनी पिस्तौल हवा में तान दी।
दिलीप घोष ने ट्विटर पर प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैडम चीफ मिनिस्टर के गढ़ भवानीपुर में जनप्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में एक आम आदमी राज्य में कितना सुरक्षित है?’ उन्होंने लिखा कि जगूबाबर बाजार में सुनियोजित तरीके से मुझ पर हमला किया टीएमसी के गुंडों और अराजक तत्वों ने मुझे मारने की साजिश रची थी, ये घटना सत्ताधारी पार्टी के दुर्दांत, भयानक स्वभाव को प्रदर्शित करती है। क्या इस घटना के बाद पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना संभव है।बीजेपी ने की EC से शिकायत
की 24 सितंबर को भी बीजेपी ने चुनाव आयोग (EC) से कोलकाता के पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) आकाश माघारिया की शिकायत करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की थी और आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निवास के पास कालीघाट में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव की उसकी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार पर हमला किया गया।
पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि बीते बृहस्पतिवार को शाम को एक भाजपा नेता की शव यात्रा के दौरान लोकसभा सदस्य मजूमदार के अलावा दो अन्य सांसदों- ज्योतिर्मय सिंह महतो और अर्जुन सिंह पर हमला किया गया, उसने माघारिया को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की।भाजपा ने आयोग को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया कि इस पुलिस अधिकारी ने ‘टिबरेवाल के साथ छेड़खानी की एवं उनके साथ अनुपयुक्त व्यवहार किया।

टिबरेवाल भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में

माघारिया ने टिबरेवाल पर हमले के आरोप से इनकार करते हुए पीटीआई भाषा से कहा, ‘यह बेबुनियाद आरोप है। आप वीडियो फुटेज देख सकते हैं। मैंने उन्हें छूआ तक नहीं। मैं दूर ही खड़ा था।
भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बनर्जी के खिलाफ टिबरेवाल भाजपा की ओर चुनाव मैदान में है बृहस्पतिवार शाम को मगराहाट पश्चिम के भाजपा उम्मीदवार मानस साहा की शव यात्रा के दौरान पार्टी के नेता कालीघाट पुल पर रूक गये, जो बनर्जी के निवास से कुछ सौ मीटर दूरीपर है। मजूमदार और महतो सड़क पर बैठ गये। भाजपा ने आरोप लगाया कि साहा ने ‘तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गयी चुनाव बाद हिंसा में घायल होने के बाद’ दम तोड़ा।पुरूलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह और पार्टी नेता शिशिर बजोरिया के दस्तखत वाले आवेदन में दावा किया गया कि बिना किसी भड़कावे के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई की जिसकी अगुवाई माघारिया ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *