Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज से Gmail, यूट्यूब समेत गूगल का कोई भी ऐप!पुराने फोन पर नहीं चलेगा जानें क्या है वजह

आज से Gmail, यूट्यूब समेत गूगल का कोई भी ऐप!पुराने फोन पर नहीं चलेगा जानें क्या है वजह

एगूगल (Google) अपने एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए बुरी खबर लाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि गूगल अब 2.3.7 या उससे कम के वर्जन पर चलने वाले एंड्रायड फोन पर साइन-इन सपोर्ट बंद कर रहा है। गूगल के कम्यूनिटी पेज से पता चला है कि ये बदलाव 27 सितंबर यानी कि आज से लागू किया जा रहा है पुराने फोन यूज़र्स को सितंबर के बाद भी गूगल ऐप्स का इस्तेमाल जारी रखने के लिए कम से कम एंड्राइड 3.0 हनीकॉम्ब में अपडेट करने की सलाह दी गई है, ये सिस्टम और ऐप लेवल साइन-इन को प्रभावित करेगा, लेकिन यूज़र्स को अपने फोन के ब्राउज़र के माध्यम से जीमेल, गूगल सर्च, गूगल ड्राइव, यूट्यूब और अन्य गूगल सेवाओं में साइन इन करने में सक्षम होना चाहिए।कुछ दिन पहले 9to5Google ने अपनी रिपोर्ट में उन यूज़र्स को भेजे गए ईमेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिनके इस बदलाव से प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे यूज़र्स की संख्या बहुत ही कम है जो एंड्रॉयड के बहुत पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं गूगल ये बदलाव यूज़र्स की अकाउंट सिक्योरिटी और डेटा सिक्योरिटी के लिए कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *