Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

गांधी के हत्या में शामिल नारायण आप्टे की मूर्ति ग्वालियर में बनाई किसी को भनक तक नहीं लगी

हिंदू महासभा जल्द ही महात्मा गांधी के हत्यारे और गोडसे के साथी नारायण आप्टे की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में है। यह मूर्ति ग्वालियर में बनकर तैयार हो गई है और मेरठ (उत्तर प्रदेश) भेजी जा चुकी है। मेरठ में अगले महीने यह स्थापित होनी है। आप्टे को नाथूराम गोडसे के साथ ही गांधी की हत्या में फांसी की सजा हुई थी। हिंदू महासभा पहले भी ग्वालियर में गोडसे का मंदिर, ज्ञानशाला की स्थापना कर विवादों में रह चुकी है। मेरठ में भी इसकी भनक लग चुकी है। मेरठ में पुलिस ने हिंदू महासभा भवन को घेर लिया है। मूर्ति अभी कहां है यह किसी को नहीं पता है। ग्वालियर से लेकर मेरठ पुलिस हिंदू महासभा की हर हरकत पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *