Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नाराज गुर्जर समाज ने एसपी आफिस का घेराव किया,ग्वालियर

चिरवाई पर स्थापित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के चंद घंटे बाद ही बुलट पर सवार तीन शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा को खंड़ित करने के प्रयास को लेकर गुर्जर समाज आक्रोशित है। नाराज लोगों ने शुक्रवार सुबह एसपी आफिस का घेराव किया। गेट पर 50 से अधिक लोगों के जमा होने पर गेट बंद करना पड़ा। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने एसपी अमित सांघी को ज्ञापन दिया। गुर्जर समाज ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास व गुर्जर शब्द के साथ छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

बुधवार दोपहर को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने चिरवाई पर स्थापित सम्राट महिर भोज की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया था। उसी रात को बाइक सवार शरारती तत्वों ने स्मारक को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। साथ ही अनावरण पट्टिका पर अंकित गुर्जर शब्द से छेड़छाड़ की गई, इससे समाज में आक्रोश है। पुलिस ने रात में ही अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। पुलिस का दावा है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *