Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रदेश में स्कूल खोलने के शिक्षा निदेशालय ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए ।कक्षा 1 से 8 तक हर दिन 50% बच्चे ही बुलाए जाएंगे

प्रदेश में स्कूल खोलने के शिक्षा निदेशालय ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए ।कक्षा 1 से 8 तक हर दिन 50% बच्चे ही बुलाए जाएंगे
लखनऊ प्रदेश में स्कूल खोलने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिया कक्षा 1 से 8 तक हर दिन 50% बच्चे ही स्कूल में बुलाए जाएंगे किसी भी दिन कक्षा में कुल क्षमता के 50%से अधिक उपस्थिति नहीं होनी चाहिए अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुलाने के लिए दिन भी तय किए जाएंगे कोरोना का संदिग्ध केस पाए जाने पर स्कूल प्रशासन को तत्काल नजदीकी अस्पताल को सूचना देनी होगी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा कि लक्षण दिखाई देने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे अगर विद्यार्थी परिवार की सहमति से घर से ही अध्ययन करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी अनुमति दी जाएगी। शिक्षा निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से जारी निर्देशों का परसदीय और निजी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल 10 फरवरी और कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 1 मार्च से खुलेंगे छात्र 50% से ज्यादा हो गए तो दो पालियों मेंकक्षाएं चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *