वित्त मंत्री के घोषणा के बाद इन 5 स्टेडियम को निजी हाथों में दिए जाने की तैयारी
केंद्र सरकार के पास संपत्ति के रूप में दिल्ली के पांच स्टेडियम हैं इनमें ऐतिहासिक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अलावा इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल, करणी सिंह शूटिंग रेंज और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम शामिल हैं। नेहरू स्टेडियम को निजी हाथों में देने के लिए खेल मंत्रालय ने बीते वर्ष कदम भी उठाया लेकिन उसने संपत्ति का ब्यौरा निकालने और यहां क्या कुछ हो सकता है कि जानकारी एकत्र करने के लिए बोली आमंत्रित की। इसे कुछ माह बाद रद्द कर दिया गया। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद अब निकट भविष्य में इन स्टेडियमों को निजी हाथों में दिए जाने की तैयारी है। मंत्रालय काफी समय से इन स्टेडियमों में आय का जरिया तलाश रही है। घोषणा के बाद अब इस कार्य में तेजी आने की उम्मीद अभी ए 5 स्टेडियम साईं के संरक्षण में है।









Leave a Reply