Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सेना में नियुक्त हो सकते हैं पुरुष नर्स: HC

सेना में नियुक्त हो सकते हैं पुरुष नर्स: HC

सेना में लैंगिक समानता को लेकर दाखिल याचिका में दिल्ली HC ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि जब एक महिला अधिकारी को सियाचिन में तैनात किया जा सकता है तो पुरुषों को भी सेना में नर्स के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है। कोर्ट ने सेना में केवल महिला नर्सों को रखने की कथित प्रथा से जुड़ी याचिका की सुनवाई में ये टिप्पणी की। साथ ही मामले को महत्वपूर्ण बताकर नवंबर में अगली सुनवाई के लिए लिस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *