अमरमणि के खिलाफ अपहरण मामले की सुनवाईतेजअमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ 22 साल पुराने किराना कारोबारी के बेटे के अपहरण मामले में सुनवाई तेज हो गई है। अमरमणि के लंबे समय तक कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर बस्ती एमपी / एमएलए कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने जेल और अस्पताल से रिपोर्ट तलब की है। एमपी एमएलए कोर्ट ने साफ कर दिया है कि डिप्रेशन के आधार पर पेशी से छूट नहीं मिल सकती, उन्हें हाजिर होना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर हो होगी।









Leave a Reply