दिवाली तक गड्ढामुक्त होंगी यूपी की सड़कें
दिवाली से पहले यूपी की सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश थमते ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करें। सड़कों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। काम पूरा होने पर वह और राज्यमंत्री सड़कों का निरीक्षण करेंगे। सड़क दुरुस्त करने में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।










Leave a Reply