Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में गिरावट

ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में गिरावट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में पॉल्यूशन टैक्स के नाम पर डीजल वाहनों पर 10% अतिरिक्त GST लगाने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने बाद में ये साफ कर दिया कि अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन इस खबर ने ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में खलबली मचा दी है। आज ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयर गिरे हुए हैं। इनमें मारुति सुजुकी, आइशर मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *