अयोध्या: खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के खंभे, मूर्तियां, पत्थर, शिलालेख मिले हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालांकि अवशेषों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। मंदिर परिसर में इन अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया है।










Leave a Reply