बारिश प्रभावित जिलों के डीएम को सीएम योगी का निर्देश यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। लखनऊ, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों की स्थिति ज्यादा खराब है। भारी बारिश को लेकर सीएम योगी ने प्रभावित जिलों के डीएम को राहत कार्य में तेजी लाने, जल निकासी के लिए प्रबंध, फसलों के नुकसान का आकलन और नदियों के जलस्तर की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।










Leave a Reply