जगमगा उठा काशी के कोतवाल का दरबार काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का गुरुवार को हरियाली श्रृंगार हुआ। बाबा कालभैरव के राजशाही झांकी में उनके एक हाथ में कमंडल, एक हाथ में दंड, एक हाथ में खप्पर और एक हाथ में ब्रह्मा जी का शीश था। माला और आभूषणों से बाबा की झांकी सजाई गई। दरबार भव्य झांकी की सजावट से जगमगा उठा। गुरुवार को 5 बजे बाबा काल भैरव के श्रृंगार के बाद मंदिर का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया।










Leave a Reply