सोनिया ने बुलाई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक कांग्रेस पार्लियामेंट्री बोर्ड की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 5 सितंबर को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। मीटिंग में संसद के विशेष सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। हालांकि इस सेशन के एजेंडे या प्रस्तावित बिलों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।










Leave a Reply